उझानी

उझानी में दो बाइकों की टक्कर के बाद बाप-बेटे को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, बेटे समेत दो का इलाज जारी

Up Namaste

उझानी(बदायूं),(यूपीएन ब्यूरो)। नगर के समीपवर्ती गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने एक बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलो को उपचार के लिए राजकीय मेडीकल कालेज भेजा जहां डाक्टरों ने एक को बाप को मृत घोषित कर बेटे का इलाज शुरू कर दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक का उझानी अस्पताल में इलाज जारी है।

उझानी क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी यादराम पुत्र सुखराम अपने बेटे महेन्द्र के साथ बाइक से मंगलवार की देर शाम उझानी किसी काम से आ रहे थे। बताते है कि गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप उझानी की ओर से आ रही तेज गति की बाइक सवार ने यादराम की बाइक को सीधी टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप बाइक सवार बाप-बेटा सड़क पर जा गिरे। बताते है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने दोनों को रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार अपनी बाइक से उछल कर मिट्टी में जा गिरा जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।

बताते है कि हादसे पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और गंभीर रूप से घायल बाप-बेटे को उपचार के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया। बताते है कि मेडीकल कालेज में डाक्टरों ने यादराम को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पुत्र महेन्द्र का इलाज शुरू कर दिया। यादराम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!