जनपद बदायूं

पुलिस रंजिश में नामजद आरोपियों ने ग्रामीण र्की इंटो से कुचल कर की हत्या, एक हत्यारोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Up Namaste

बदायूं,(यूपीएन ब्यूरो)। जिले के थाना वजीरगंज में मंगलवार की दोपहर नामजद दबंग आरोपियों ने एक ग्रामीण के घर में घुस कर उसकी ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी। हत्या पर मची चीख पुकार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और एक हत्यारोपी को पकड़ लिया।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहानगला निवासी खेमकरन पुत्र मेवाराम की पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को गांव के ही युवकों ने उसके घर में घुस कर ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी। बताते है कि इस दौरान मची चीख पुकार पर ग्रामीण एकत्र होने लगे तब हत्यारे मौके से भागने लगे। बताते है कि ग्रामीणों ने एक हत्यारे को दबोच लिया और उसकी मज्जमत कर पेड़ से बांध दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को ग्रामीणों से छुड़ा कर हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जबकि शव को जिला मुख्यालय भेजा और शाम के वक्त पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर पकड़े गए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!