बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआ में रेल संरक्षा के प्रति जनमानस को किया जागरूक

Up Namaste

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुश्री रिकिता के नेतृत्व में आज लालकुआं जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों एवं आम जनमानस को रेल संरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजन को सुरक्षित रेल यात्रा एवं संरक्षा रेलवे नियमों के पालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इसी क्रम में समपार संख्या 50/एस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क उपयोगकत्र्ताओं को बंद समपार फाटक को अनाधिकृत रूप से पार न करने तथा समपार/रेलवे ट्रैक पार करते समय हेडफोन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया, साथ ही रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को न चराने, रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा ट्रैक के किनारे पतंग न उड़ाने की अपील की गई। इस अवसर पर यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलने, ट्रेन के अंदर धूम्रपान न करने, ट्रेन के पायदान एवं छत पर यात्रा न करने तथा स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलते समय फुट ओवर ब्रिज का ही प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!