बदायूं। जिले के उपनगर उझानी के मौहल्ला बाजारकला में चोरों ने बंद घर को निशाना बना कर करीब तीस लाख के सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान किया चोरी। शुक्रवार को गृहस्वामिनी जब घर लौटी तब चोरी की वारदात की जानकारी हुई। चोरी की बडी वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
.
ब्लाक क्षेत्र के गांव मानकपुर में तैनात सफाई कर्मी उर्मिला देवी अपनी बेटी रुबी के साथ अपने भाई को देखने बुधवार को घर में ताला डाल कर बरेली गई थी। इस बीच चोरों ने मौका देख छत के सहारे .घर में घुसकर पूरा घर खंगालते हुए करीब तीस लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। शुक्रवार को जब उर्मिला देवी वापस लौटे तब घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला तब उन्होंने मोहल्ला वालों को बताया जिससे लोग उनकी छत से होकर अंदर गए और कुंडी खोली तब उर्मिला देवी घर के अंदर गई और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड गए।
गृहस्वामिनी ने बताया कि उसके समेत मायके आई बेटी और पुत्रवधू के सोने-चांदी के करीब तीस लाख रुपया कीमती जेवरात और अन्य सामान चोर चोरी कर अपने साथ ले गए है। चोरी की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।






