जनपद बदायूं

बरेली जा रही रेलगाड़ी से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

Up Namaste

बदायूं। बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर गुरुवार की दोपहर बरेली जा रही पैसिंजर यात्री रेलगाड़ी से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यात्री गेट पर बैठा था और किसी तरह नीचे जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर मोर्चरी भेजा है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है।

गुरुवारकी दोपहर कासगंज से चल कर यात्री पैसिंजर रेलगाड़ी बरेली की ओर जा रही थी। बताते है कि रेलगाड़ी के दरवाजे पर बैठा यात्री शेखूपुर हाल्ट स्टेशन से आगे अचानक दरवाजे से नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर मची चीखपुकार पर चालक ने रेलगाड़ी रोक बदायूं स्टेशन मास्टर को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए मगर सफलता न मिलने पर शव को पीएम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!