जनपद बदायूं

108 और 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने धूमधाम से मनाया दशहरा का पर्व, एम्बुलेंस को सजाया

Up Namaste

बदायूं । दशहरा महोत्सव विजय दशमी पर्व का आयोजन बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों के साथ पूरे उत्साह के साथ जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर ड्यूटी पर तैनात 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने अपनी अपनी एंबुलेंस की साफ सफाई कर फूल और मालाओं से एंबुलेंस को सजाया

जिला महिला चिकित्सालय में दिखा दशहरा पर्व

जिला महिला चिकित्सालय के 108 एवं 102 एंबुलेस आपातकालीन सेवाओं के कार्यालय में दशहरा पर्व महोत्सव का कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। सभी ने एक दूसरे को बुराइयों को दूर कर आपस मे गले लगाया और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

जिला प्रभारी राहुल पाण्डेय ने संबोधन में कहा, “आपातकालीन सेवाओं के ये योद्धा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनका योगदान जब हम लोग घर पर खुशी महसूस करते हैं तो हमारे 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर जीवन रक्षक का कार्य करते हैं

कार्यक्रम में जिला प्रभारी राहुल पाण्डेय, प्रेम शंकर , सूर्य प्रताप सिंह एवं 108 प्रोग्राम मैनेजर इस्लाम खान मुख्य अतिथि सहित नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!