Uncategorized

बदायूं में हादसे: दो महिलाओं की हुई मौत, एक सड़क हादसे का शिकार हुई तो दूसरी तालाब में डूबी

Up Namaste

बदायूं। जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि इस्लामनगर क्षेत्र में गहरे तालाब में डूबने से एक महिला की जान गई है।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर निवासी भीकम अपनी पत्नी खुशी को दवा दिलवाने बिल्सी आया था। भीकम के साथ उसकी भाभी किरण भी साथ आई थी। बताते है कि रविवार की देर शाम तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान उघैती बिल्सी के मध्य गांव हिंडोल के समीप तेज गति की पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार आगे चल रहे थ्रेसर से जा टकराएं और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने किरण को मृत घोषित कर दिया और भीकम- खुशी का इलाज शुरू कर दिया।

इधर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव समधपुर में श्रीदेवी पत्नी अमित अपने घर के सामने मौजूद तालाब के किनारे खड़ी थी कि किसी तरह तालाब में गिर गई और फिर गहरे पानी से न निकल सकी। हादसे पर मचे शोर शराबे पर ग्रामीण एकत्र हो गए और तैराक ग्रामीण पानी में उतर गए बताते है कि ग्रामीणों की 6 घंटे की मशक्कत के बाद श्रीदेवी को निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!