उझानी(बदायूं),(यूपीएन ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पांच सौ ग्राम अफीम समेत तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञिप्ती में कहा है कि अपराधों के प्रति रोकथाम के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मिहोना वाले रास्ते पर तीन संदिग्ध युवक खड़े है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों युवकों से पांच सौ ग्राम अफीम के अलावा एक मोबाइल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।






