बरेली

रेल जनसंवाद से यात्री हो रहे हैं स्वच्छता के प्रति जागरूक

Up Namaste

बरेली। स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेल पर संचालित विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद के माध्यम से निरंतर स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में मंडल के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता की जा रही है।

रेल जनसंवाद के दौरान पर्यवेक्षकों ने सोमवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को गीले, सूखे, सैनिटरी एवं अन्य विशेष कचरे के लिए निर्धारित चार प्रकार के डस्टबिन के उचित उपयोग की जानकारी दी। साथ ही, कचरे के पृथक्करण एवं उसके वैज्ञानिक निस्तारण के महत्व से अवगत कराते हुए यात्रियों से रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

स्वच्छता का संदेश जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा रेलवे परिसर में स्वच्छ व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!