जनपद बदायूं

पौधा रोपण कर और मरीजों को फल वितरित कर अमन मयंक शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन

Up Namaste

बदायूं। बदायूं गौरव क्लब एवं गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में क्लब के मुख्य सचिव एवं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने अपना जन्मदिवस संस्था के पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। संस्था द्वारा शहीद पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधे का पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर बदायूं गौरव क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव पाठक, संरक्षक दिनेश शर्मा, सहसचिव कौशल सिंह राठौड़, भारतीय एकता परिवार के अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी, युवा संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता, संत रविदास सेवा न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव, आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के अध्यक्ष करुणेश राठौड़, रितेश उपाध्याय, विभांशु दत्त, अनादि शंखधार, निशांत पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, राहुल शाक्य, गीता शर्मा, अंजली मिश्रा, मुरली मनोहर शर्मा, शिवकुमार, वरुण सक्सेना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!