Uncategorized

श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व, घर – घर हुई कान्हा की विशेष पूजा, काटा गया केक

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। भाद्र पक्ष की अष्टमी को मनाएं जाने वाला श्री कृष्ण जन्मोत्सव आज यहां श्रद्वा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर घर – घर मंदिरों को सजाने के बाद कान्हा की पूजा अर्चना की गई और सभी के कल्याण की कामना की गई और इसके उपरांत ही नर नारियों ने अपने व्रत का समापन किया।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर आज सुबह से ही उल्लासपूर्ण वातावरण बन गया था। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण पर्व पर भक्तिमय नागरिकों ने उपवास का शुभारंभ किया। शाम के वक्त भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव घर घर में धूमधाम के साथ मनाया गया। सबसे पहले घर – घर विशेष रूप से पूजा अर्चना की कर योगीराज श्री कृष्ण का स्मरण किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत घरों में केक काट कर जन्मोत्सव मनाया और फिर हाथी धोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। पूजा अर्चना के उपरांत अधिकांश नागरिकों ने प्रसाद पाने के बाद अपने व्रत का समापन कर लिया जबकि अन्य नागरिकों ने 12 बजे श्री कृष्ण जन्म के उपरांत मंदिर का प्रसाद ग्रहण कर अपने उपवास का समापन किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!