जनपद बदायूं

विकलांग कल्याण सेवा आश्रम को आबिद रजा ने दी 50 हजार की सहायता

Up Namaste

वजीरगंज,(बदायूं)। वजीरगंज क्षेत्र में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने तूफानी दौरा किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने लगभग 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया तथा सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। नुक्कड़ सभाओं में अपार भीड़ रही। लोगों ने फूल मालाओं से पूर्व मंत्री आबिद रजा को लाद दिया और पूर्व मंत्री आबिद रजा का बैंड बाजो से भव्य स्वागत। सेल्फी लेने वाले युवाओं का भी तांता लगा रहा ।
इसी क्रम में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री आबिद रजा ने विकलांग कल्याण सेवा समिति आश्रम वजीरगंज में दिव्यांग लोगों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने विकलांग कल्याण सेवा समिति आश्रम के संस्थापक व अध्यक्ष उनीश यादव को आश्रम के लिए 50 हज़ार का चेक दिया। पूर्व मंत्री ने कहा उनीश यादव विकलांग कल्याण सेवा समिति के माध्यम से विकलांग लोगों की सेवा कर रहे हैं इस आश्रम में विकलांगों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई की शिक्षा व भोजन मुफ्त दिया जाता है उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद इस विकलांग आश्रम को और बेहतर सुविधाएं दिलाने हेतु पूरी सहायता करेंगे । इस अवसर पर आश्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनीरा सिंह राठौर, आश्रम के संस्थापक उनीश यादव, प्रेमपाल सिंह पाल, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह राठौर, पूर्व प्रधान रामचंद्र सागर, पूर्व प्रधान हीरालाल शाक्य, पूर्व प्रधान हीरालाल मौर्य, पूर्व प्रधान, राम सेवक कश्यप क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपेंद्र सिंह, सोनू सिंह प्रधान, शिशुपाल सिंह यादव एअमर सिंह यादव, चंद्र सिंह सागर, रामस्वरूप पाल, गुड्डू चौहान, अब्दुल हफीज बीडीसी मेंबर, दीपक लाल, नन्हे यादव, जसवीर सागर, आकाश कुमार सागर, धर्मेंद्र प्रजापति, ज्योति सागर, आदि सहित आश्रम के सभी सदस्य मौजूद रहे

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!