उझानी

घर के बाहर खड़े ई रिक्शा के चार बैटरे चुरा ले गए चोर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के मौहल्ला नझियाई में बीती रात एक घर के सामने खड़े ई रिक्शा से चोर चार बैटरे चोरी कर अपने साथ ले गए। ई रिक्शा स्वामी ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी है।

ई रिक्शा स्वामी सुरेश पुत्र भागीरथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपना ई रिक्शा रोजाना रात में अपने घर के सामने खड़ा कर देता है। उसने बताया कि बीती रात किसी समय चोर उसके ई रिक्शा से तीस हजार रुपया कीमती चार बैटरे चोरी कर अपने साथ ले गए। सुरेश ने बताया कि सुबह जब उसका ई रिक्शा चालू न हुआ तब उसे बैटरे चोरी होने की जानकारी हुुई। उसने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके बैटरे बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!