जनपद बदायूं

4167.30 लाख रूपए की लागत के कार्या का किया शिलान्यास

Up Namaste

बदायूं। लखनऊ में 04 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा जल निगम (नगरीय) राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत बदायूं में नाला आई. एण्ड डी. सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट के निर्माण कार्य 6167.30 लाख रूपए की लागत का शिलान्यास किया गया।

शुक्रवार को इसी क्रम में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने नगर पालिका चैयरमैन दीपमाला गोयल, जिलाधिकारी दीपा रंजन नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय में जल निगम (नगरीय) राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत नाला आई. एण्ड डी. सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट के निर्माण कार्य 6167.30 लाख रूपए की लागत का फीता काटकर एवं नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में तीव्र गति से विकास कर रही है। विकस कार्यां का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे निचले पायदान तक विकास कार्य हो रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रतिदिन कोई न कोई घोषणा और सौगात देने का काम किया जा रहा है। सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों तक लाभ सीधे प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में गरीबों के जीवन स्तर के उन्नयन हेतु मुख्यमंत्री सदा संकल्पित रहते हैं। उन्होने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि प्रदेश में अच्छे कार्य हो रहे हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!