बिल्सी

भाजपा के कारण ही नही बना बिल्सी में रोडवेज बस अड्डाः ममता शाक्य

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। पूर्ववर्ती बसपा शासनकाल की नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करने के लिए आज शुक्रवार को क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली गई। जिसका क्षेत्र की जनता ने जगह.जगह पर भव्य स्वागत किया।

रैली का शुभारम्भ नगर के बदायूं रोड स्थित बसपा के कैंप कार्यालय से पूर्व मंत्री एवं प्रभारी डा. लेखराज जाटव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होने कहा कि बसपा सर्व समाज की हितकारी है। बसपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, अत्याचार पर पूर्णतया अंकुश लगा था लेकिन आज चारों तरफ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग त्राहि.त्राहि कर रहा है। फिर भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार वाह वाही लूटने में लगी है। ममता शाक्य ने कहा कि बिल्सी में जितना विकास बसपा सरकार में हुआ है। आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। आज भी क्षेत्र की जनता बहन मायावती शासन काल को याद कर रही है। उन्होने कहा कि 1997 में यदि भाजपा मायावती की सत्ता से समर्थन वापस नहीं लेतीएबिल्सी की जनता आज रोडवेज डिपो की सुविधा से वंचित नहीं होती।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!