जनपद बदायूं

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर ट्राली भरा भूसा गौ आश्रय स्थल किया रवाना

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास खण्ड जगत अन्तर्गत ग्राम लखनपुर में ग्राम वासियों द्वारा दान में दिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली भूसे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कहनी सिंह, राकेश सिंह, कल्याण सिंह, अमन सिंह द्वारा दो-दो कुन्तल, ग्राम प्रधान मझिया सोहनपुर द्वारा तीन कुन्तल, नरेंद्र सिंह द्वारा चार कुन्तल भूसा दान में दिया गया। डीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर गोवंश आश्रय स्थल मझिया सुभानपुर को रवाना किया गया। ग्राम खरखोली के प्रमोद, जलालुद्दीन, नन्हे, छुट्टन द्वारा सात गटरी भूसा दान में दिया गया, जिसको गोवंश आश्रय स्थल उनौला भेज दिया गया। ज्ञात रहे कि जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 10 मई 2022 से 31 मई 2022 तक भूसा महादान अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!