उझानी

पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। रविवार को नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज में ससुरालियों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब सास-ससुर की तलाश कर रही है।

अयोध्यागंज निवासी रीतेश पुत्र विनोद की शादी चार माह पूर्व दातागंज क्षेत्र के समरेर गांव निवासी चंद्रपाल की पुत्री निशा से हुई थी। चार माह बाद ही पति रीतेश ने अपने माता पिता के साथ रविवार को उसकी हत्या कर दी। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता चंद्रपाल ने पति रीतेश और ससुर विनोद व सास के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने के बाद रीतेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!