उझानी

बी एम हाइवे पर पलटा महिलाओं से भरा ई रिक्शा, आधा दर्जन महिलाएं घायल, तीन जिला अस्पताल रैफर

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। बुधवार की शाम बरेली मथुरा हाइवे पर गांव जिरौलिया के समीप ई रिक्शा पलटने के फलस्वरूप एक ही परिवार की आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में तीन की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

नगर के भर्राटोला निवासी हसरत नामक व्यक्ति ने दो दिन पहले ई रिक्शा खरीदा था। बुधवार को परिवार की महिलाएं बदायूं स्थित छोटे सरकार पर ज्यारत करने ई रिक्शा से गई थीं। बताते हैं कि शाम लगभग साढ़े चार बजे सभी महिलाएं वापस लौट रही थी इसी दौरान हाइवे के गांव जिरौलिया के समीप आगे बैठे किसी बच्चें ने ई रिक्शा का हैंडिल पकड़ लिया जिसके परिणाम स्वरूप रिक्शा चला रहा परिवार का ही युवक रिक्शा पर नियंत्रण खो बैठा जिससे रिक्शा पलट गया और उसमें महिलाएं और बच्चें दब गए।

बताते हैं कि हादसे पर मची चीख पुकार पर ग्रामीण और राहगीर आ गए और ई रिक्शा में दबी महिलाओं को निकाला और सरकारी एम्बुलेंस को बुला कर उझानी अस्पताल भेजा। अस्पताल में मैहर पत्नी सोनू, अनीसा, मेहराज पुत्री हसरत की प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि रीना पत्नी महमूद, खातून पत्नी हसरत और उसकी पुत्री अफरोजा की गंभीर हालत मानते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!