अपराधजनपद बदायूं

किशोरी को भगाने के बाद उसके भाई ने आरोपियों के घरों को फूंका, लाखों का घरेलू सामान हुआ राख

Up Namaste

वजीरगंज(बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोस की रहने वाली किशोरी को भगा कर ले गया। इससे खफा होकर किशोरी के भाई ने अपने साथियों के साथ आरोपी व उसके चाचा के बंद घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान का जल चुका था।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसका पड़ोसी युवक भगा कर ले गया था। मामल पुलिस तक पहुंचा जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष घर में ताला लगाकर फरार हो गया। बताते हैं कि शुक्रवार तक किशोरी बरामद न होने पर आक्रोशित होकर लडक़ी पक्ष के लोगों ने आरोपी लड़का पक्ष के घर में आग लगा दी।

किशोरी पक्ष इतने पर भी शांत न हुआ और उन्होंने लड़का पक्ष के परिवार के चाचा ज्ञानप्रसाद पुत्र बद्रीप्रसाद के घर में भी घुसकर आग लगा दी। घटना के समय ज्ञानप्रसाद अपने छोटे लड़के की शादी की गोद भराई की रसम पूरी करने गये थे। घर में ताला लगा हुआ था। आरोपियों ने मेनगेट का ताला तोड़कर कमरों के ताले तोड़कर कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। किशोरी पक्ष द्वारा घरों में आग लगाए जाने पर युवक के चाचा परिजवार समेत गांव पहुंचे और फिर पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!