जनपद बदायूं

अभाविप ने मनाया समाजिक समरसता दिवस

Up Namaste

बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दातागंज इकाई द्वारा संस्कार इंटर कॉलेज में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ आंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। मुख्य अतिथि परिषद के जिला संयोजक हरिमोहन पटेल ने कहा कि बाबा साहब ने दलित और वंचित समाज के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत की लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। पटेल ने कहा कि भारत में जन्मा महापुरुष वैश्विक स्तर पर सिंबल ऑफ नालेज़ के रुप मे जाना जाता है, यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनय पाठक ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक प्रसून सक्सेना, अभाविप तहसील संयोजक हर्षित गुप्ता, तहसील सह संयोजक सौरभ सिंह नगर, सह मंत्री शारिक, नगर सह मंत्री सार्थक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!