उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

सपा को एक और झटकाः सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र सिंह तोमर

Up Namaste

बदायूं। शनिवार का दिन समाजवादी पार्टी पर भारी रहा। सपा छोड़ कर एक विधायक और पूर्व विधायक के परिजनों ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और अब सपा को एक और जोर का झटका धीरे से लग सकता है। राजनैतिक चर्चाओं को मानें तब गत माह सपा के राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा देने वाले क्षत्रिय समाज के प्रभावशाली योगेन्द्र सिंह भी सपा को बाय-बाय कह कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के हो सकते हैं।

पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी के करीबी योगेन्द्र सिंह को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्री शेरवानी की संस्तुति पर सपा का राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया था। श्री सिंह ने बदायूं जनपद में सपा के लिए काम करना शुरू कर दिया था। बताते हैं कि जब पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी और अखिलेश यादव में तलख्यिां बढ़ी तब पूर्व सांसद श्री शेरवानी समेत राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा और योगेन्द्र सिंह ने अपने पदो से इस्तीफा दे दिया था। बताते हैं कि लोकसभा चुनाव घोषित हो जाने के बाद सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने आबिद रजा को तो मना लिया मगर श्री शेरवानी और योगेन्द्र सिंह से कोई बात न बन सकी थी।

राजनैतिक तौर पर हो रही चर्चाओं को मानें तब क्षत्रिय समाज का चेहेरा योगेन्द्र सिंह तोमर अब सपा को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चर्चाओं में कहा जा रहा हैं कि श्री सिंह अपने समर्थकों समेत दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कद्दावर नेताओं की मौजूदगी में शनिवार की देर रात या रविवार की सुबह भाजपा का दामन थाम सकते हैं हालांकि अभी योगेन्द्र सिंह तोमर की ओर से अभी ऐसा कोई संकेत नही मिला है केवल चर्चाएं ही व्याप्त हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!