जनपद बदायूं

महान सम्राट अशोक के दिखाए आदर्शो पर चल रही भाजपा सरकार : राजीव कुमार गुप्ता

Up Namaste

बदायूँ । भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर चित्र पे माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सब के लिए प्रेरणाश्रोत है, सम्राट अशोक ने अखंड भारत की जो सीमा रेखा बनायी थी, उनके सपनों को पूरा करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दूसरा नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं सम्राट अशोक दिखाये मार्ग पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का शांति का संदेश था,उन्हें लगातार विजय प्राप्त नहीं की होती तो दुनिया उनकी शक्ति को नहीं मानती, यही काम आज नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा के आशीष शाक्य, वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी एमपी सिंह राजपूत चेयरमैन आकाश वर्मा प्रदीप चौधरी नौरंगपाल निगमेश्वर मिश्रा धीरेंद्र सिंह अनुराग दीक्षित अनुभव उपाध्याय राधाचरण गुप्ता शिवओम शर्मा अमन साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!