उझानीउत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

भाजपा प्रदेश की 80 सीटे जीत कर इतिहास बनाने जा रही हैः केशव प्रसाद

Up Namaste

उझानी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां कहा कि भाजपा विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़े जा रहे चुनाव में भाजपा प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दर्ज कर एक इतिहास बनाने जा रही है।

श्री मौर्य उझानी में शुक्रवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा कि इस चुनाव में सपा-बसपा का खाता तक नही खुल सकेगा। श्री मौर्य ने सपा नेता शिवपाल यादव के भाजपा पर दबाब के आरोपों पर कहा कि सपा चुनाव हार रही है जिसके चलते वह जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। पत्रकारों ने बिहार में नवरात्रों के बाद भी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के मछली खाते हुए वीडियो के बारे में जब पूछता तो वह बोले जनता की भावनाओं को आहत करने वालो को प्रकृति सबक सिखाएंगी। श्री मौर्य ने कहा कि बिहार की सीता और यूपी के राम मिल कर हुए सीताराम बाकी प्रकृति पूरा कर देगी काम।

Leave a Reply

error: Content is protected !!