Uncategorized

उझानी-सहसवान में बूथ अध्यक्षों में जोश भर गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, दिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत, गुण्डा मुक्त प्रदेश का नारा

उझानी(बदायूं)। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को उझानी और सहसवान में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा हुआ है और वह पीएम मोदी के सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा देगा। श्री मौर्य ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतने वाली भाजपा को वोट पाने का भी अधिकार है। उन्होंने नारा दिया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत तो सपा-बसपा और गुण्डा मुक्त उत्तर प्रदेश अब भाजपा कार्यकर्ताओं को बनाना है।

सहसवान के अलावा उझानी नगर के भगवानदास पैलेस में आयोेजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए समय कम रह गया है प्रत्येक बूथ और पन्ना अध्यक्ष को हर घर पहुंच कर अबकी बार 400 पार के पीएम मोदी के सपने को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महज राजनीति से जुड़ा चुनाव नही है बल्कि पांच साल के चुनाव में देश प्रदेश को सौ साल आगे ले जाकर विकसित भारत बनाने का चुनाव है। श्री मौर्य ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकालों के दौरान जनता से बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है जिसके चलते हर गरीब को छत मिली, पानी और बिजली के अलावा रोजगार के संसाधन मिले है जिसके चलते जनता मोदी के विकसित भारत और चार सौ पार के लिए इस चुनाव में कमल के फूल का बटन अवश्य ही दबाएंगी।

उपमुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि देश भर में ज्यादारतर वोट भाजपा को मिल रहे है फिर भी वोटरों की बड़ी संख्या ऐसी है जो बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों का अपने पास आने और वोट डालने को आमंत्रित करने का इंतजार कर रही है ऐसी स्थिति मंे बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता ऐसे वोटरों तक पहुंचे और उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील जरूर करें। इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 से कांग्रेस मुक्त देश का नारा लगभग पूरा कर दिया है अब बारी भ्रष्टाचार पर प्रहार की है जो इस चुनाव में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन चीख रहा है कि लोकतंत्र खतरे में है लेकिन जनता जानती है कि लोकतंत्र तो बहुत मजबूत है पर विपक्ष का राजनैतिक भविष्य जरूर खतरे में नजर आने लगा है।

श्री मौर्य ने सपा बसपा पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि सपा गुण्डा, माफियाओं और परिवारवादी पार्टी है जो कभी प्रदेश भर के खाली प्लाटों पर अपना बनाते का नारा देकर उस पर कब्जा कर लेते थे लेकिन अब योगी सरकार में गुण्डा माफियाओं का जहां स्थान है वहां भेजा जा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बताते हुए कहा कि जैसे राहुल कभी पीएम नही बन सकते है वैसे अखिलेश भी अब कभी प्रदेश के सीएम नही बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, आम जनता, नौजवानों की पार्टी है जिसके दम पर ही मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को दो लाख से अधिक मतों से विजयी बना कर भेजने का आह्वान बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से किया है। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!