जनपद बदायूं

भाजपा ने निकाली सपा के दावे की हवा, वर्षा यादव पांच वोटों से जीत कर बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

Up Namaste

बदायूं। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के सपना देख रहे सपा के पूर्व सांसद समेत अन्य नेताओं के दावे आज उस वक्त हवा हो गए जब भाजपा प्रत्याशी वर्षा यादव ने सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को पांच वोटों से हरा कर जिला पंचायत के अध्यक्ष पद कर कब्जा कर लिया। चुनाव के दौरान वर्षा यादव को 28 और सपा की सुनीता शाक्य को 23 वोट प्राप्त हुए। वर्षा यादव की जीत पर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया है।
बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी वर्षा यादव ने पांच वोटों से सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को हरा कर भाजपा का परचम लहरा दिया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव को 28 और सपा प्रत्याशी सुनीता शाक्य को 23 वोट मिले। भाजपा की जीत से बदायूं में भाजपा को पटखनी देने की रणनीति में लगे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत हाल में ही बसपा से सपा में आए पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को करारा झटका लगा है। सपा के नेताओं ने भाजपा को हराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाएं लेकिन इसके बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी वर्षा यादव की जीत की घोषणा के दौरान सांसद संघमित्रा मौर्य, चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री महेश गुप्ता, पूर्व एमएलसी और विजयी प्रत्याशी के पति जितेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष अशोक भारती समेत भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!