जनपद बदायूं

चौधरी चरण सिंह जन्मोत्सव पर कार्यक्रम में कृषको को प्रमाण पत्र वितरित

Up Namaste

बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम बदायॅू क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से आये हुए कृषक बन्धुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, मत्स्य के कृषको को प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार के प्रमाण पत्र वितरित किये गये थे। जिसमें प्रथम पुरस्कार राशि रु. 7000 तथा द्वितीय पुरस्कार रु. 5000 आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से कृषको के खाते में भेजी जायेगी। प्रत्येक विकास खण्ड से कृषि, उद्यान, मत्स्य, गन्ना, पशुपालन 5-5 कृषको को कुल 75 कृषको को विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिनके खाते में 2000-2000 हजार रू0 धनराशि भेजी जायेगी। कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय एवं निजी संस्थाओं द्वारा अपने.अपने स्टॉल प्रदर्शित किये गये। कार्यक्रम में डॉ रामवीर कटारा उप कृषि निदेशक बदायॅू द्वारा कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्वयक यू0पी0 डास्प, पी0डी0 मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक द्वारा प्रदर्शियों का अवलोकन किया गया तथा मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत 3 समूहो को चाबी देकर सम्मानित किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!