उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

मुख्यमंत्री योगी ने बटन दबाकर किया सीबीजी प्लांट का उद्घाटन, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा उत्तर प्रदेशः हरदीप पुरी

Up Namaste

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बदायूं के तहसील दातागंज के ग्राम सैजनी में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीबीजी प्लांट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने 424 करोड़ रुपए से अधिक की विकासपरक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण बटन दबाकर किया व 8 जनपदों में लगाए जाने वाले नए सीबीजी संयंत्रों का भी बटन दबाकर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा है। उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। वहीं मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों द्वारा चांदी के राम मंदिर, राम दरबार व भगवान कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति भी भेंट की गई।

       

उन्होंने कहा कि सीबीजी प्लांट नौजवानों के रोजगार व किसानां की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों में भी सीबीजी प्लांट की स्थापना कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए व 130 से 150 करोड रुपए का निवेश भी होगा। उन्होंने कहा कि प्लांट के बन जाने से रोजगार सृजन होगा व नौजवानों को रोजगार मिलेगा तथा किसानों की पराली की समस्या का समाधान होगा और प्रदेश की करीब 147000 एकड़ भूमि का भी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि प्लांट से जैविक खाद भी प्राप्त होगी जो जैविक खेती व कृषि में सहायक होगी। कृषि की उर्वरकता भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि बीसीजी संयंत्र लग जाने से नौजवानों को रोजगार सृजन होगा। यह संयंत्र पर्यावरण की रक्षा का भी संदेश दे रहा है। उन्होंने बदायूं में सीबीजी संयंत्र लगने पर प्रधानमंत्री व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गत 22 जनवरी को प्रधानमंत्री के कर कमलों से अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य राम मंदिर के निर्माण व श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का तो था ही साथ ही यह भारत के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी था। उन्होने कहा कि इस प्राण प्रतिष्ठा से 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भारत की जन आस्था व जन विश्वास की प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्यक्रम था।
उन्होंने कहा कि का पराली की वेस्ट का समाधान यह सीबीजी संयंत्र करेगा। यह वेस्ट को वेल्थ में बदलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कुछ भी वेस्ट नहीं होता है। हमारा विजन ही किसी को अच्छा व बुरा बनता है। उन्होंने सीबीजी संयंत्र किसानां की समृद्धि व उनकी आय दुगनी करने में सहायक होगा। कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट (सीबीजी संयंत्र) एक नई श्रृंखला को जन्म देगा व युग परिवर्तन का कारण बनेगा।
उन्होंने कहा कि आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में समृद्धि भी है, सुरक्षा भी है, सुशासन भी है व सुव्यवस्था भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में हमारे नौजवानों के सामने आजीविका का संकट था। बेटियां और बहुएं बाहर नहीं निकाल पाती थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। यूपी में दंगे होते थे और पहचान का संकट भी था और सुरक्षा का संकट भी अलग था।


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को 7 वर्ष होने जा रहे हैं अब प्रदेश में देंगे नहीं होते कर्फ्यू नहीं लगता व गुंडागर्दी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पूर्व में दंगा प्रदेश जाना जाता था अब वह उत्तम व उत्सव प्रदेश बन गया है। अब प्रदेश में कहीं पर राम उत्सव हो रहा है, दीपोत्सव हो रहा है, कहीं होली उत्सव हो रहा है व कहीं पर वसंत उत्सव हो रहा है। अब लोग आनंद का अनुभव कर रहे हैं और नौजवानों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रालियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि 2047 में भारत विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं में उत्तर प्रदेश की प्रगति सबसे शानदार रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मा0 योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। उन्होंने बताया कि अकेले उत्तर प्रदेश में ही 100 से अधिक कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट बनने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र, चेक व आवासों की चाबी देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के शिवकुमारी, मीना देवी, अनीता देवी को प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना के आवासों की चाबी सरोज देवी, लीना देवी, सत्यपाल को सौंपी, वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत रीमा देवी, क्रांति देवी, निशा को चेक भेंट किया तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत अजय प्रताप सिंह, शकील हुसैन, अवनीश कुमार को चेक भेट किया तथा स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना अंतर्गत सोनाली, पूनम पटेल तथा फातिमा को स्मार्टफोन दिए। उन्होंने पराली प्रबंधन में बेहतरीन कार्य के लिए मेघा सिंह, सत्यपाल व रविंद्र सिंह को ट्रैक्टर की चाबी भेट की। इस अवसर पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक सहित मण्डलायुक्त बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राकेश सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!