उझानी

मकर संक्रांति पर नागरिकों ने किया दान पुण्य, भण्डारे हुए आयोजित

उझानी(बदायूं)। नगर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान सूर्य और देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के बाद गरीबों में दान पुण्य किया।

मकर संक्रांति के पर्व पर सुबह से नगर में उल्लास और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। घरों में महिलाओं ने विशेष रूप से भगवान सूर्य और देवी देवाताओं की पूजा अर्चना की फिर गरीबों को खिचड़ी, गजक, तिल, गुड आदि का भोग लगा कर प्रसाद समेत गरीबों को दान पुण्य किया। इस अवसर पर नगर के कई स्थानों पर भण्डारे आयोजित किए गए जिसमें प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया। भाजपा नेता प्रदीप गोयल ने भी अपने आवास पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। श्री गोयल ने नागरिकों में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण कराया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!