जनपद बदायूं

थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जाए निस्तारण: डीएम

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह के साथ थाना सहसवान एवं थाना मुजरिया में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनी गई।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भूमि सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करें। थाना समाधान दिवस में शिकायत लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया।

ज़मीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। पूर्व में निस्तारित की गई शिकायतों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फरियादियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!