जनपद बदायूं

ब्रह्मण क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में ब्रजेश पाठक के उपमुख्यमंत्री बनने पर मिष्ठान का किया वितरण

Up Namaste

बदायूं। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा शैलेश पाठक के नेतृत्व में दर्जनों संगठनों ने भाजपा की दोबारा सरकार बनने में एवं ब्रजेश पाठक के उपमुख्यमंत्री बनने पर मिष्ठान वितरण करते हुए आतिशबाजी चलाई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान डा. पाठक ने कहा कि ब्राह्मण के नाम पर छलावा करने वाले लोग ये बताएं कि कितने ब्राह्मणों को उन्होंने पद प्रतिष्ठा दी। हिस्सेदारी और भागीदारी के नाम पर कितने ब्राह्मणों को टिकट दिया। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण क्रांति मोर्चा भाजपा को और मजबूत करेगा। भाजपा ने ब्राह्मणों का सम्मान रखते हुए ब्रजेश पाठक को उपमुख्य मंत्री बना ब्राह्मणों को समाज में हिस्सेदारी दी है। उन्होंने कहा कि उनका हर व्यक्ति से सम्मान के साथ मिलना ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। डा. पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा केंद्र में सरकार बनाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में देवेश मिश्रा, मनोज मिश्र, अमन मयंक, राकेश मिश्रा, अजय पाठक, सुनील मिश्रा, ब्रजमोहन तिवारी, अतुल अग्निहोत्री, राहुल त्रिवेदी, शिव भारद्वाज, अनिल मिश्र, राकेश वर्मा, मनोज गुप्ता समेत कई ब्राह्मण संगठन के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!