उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

भाजपा के हुए सपा एमएलसी प्रत्याशी सिनोद शाक्य, प्रदेशाध्यक्ष ने कराई सदस्यता ग्रहण

लखनऊ / बदायूं। सपा से एमएलसी प्रत्याशी पूर्व विधायक, कद्दावर नेता सिनोद शाक्य ने आज लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलायी।

विधान परिषद चुनाव में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन श्री शाक्य ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना नाम वापस ले लिया जिससे भाजपा प्रत्याशी बागीश पाठक निर्विरोध एमएलसी चुन लिए गए। श्री शाक्य द्वारा अपना नाम वापस लेने के साथ ही राजनैतिक हल्कों मंे उनके भाजपाई होने की चर्चा शुरू हो गए जिस पर अब विरम लग गया है। श्री शाक्य के भा जा पा शामिल होने के बाद भा जा पा को एक बड़ी ताकत मिलने की राजनीतिक हलकों में चर्चा है। क्योंकि बदायूं की सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य भा जा पा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। तभी से भाजपा को एक कद्दावर नेता की तलाश थी और अब यह लगता है कि सिनोद शाक्य के आने के बाद वह तलाश खत्म हो गई है। चर्चा है कि वर्ष 2024 मंे होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा वर्तमान सांसद संघमित्रा मौर्य के स्थान पर प्रत्याशी बना सकती है। यहां बताते वर्ष 2002 में दातागंज से सिनोद शाक्य बसपा के टिकिट पर चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बने थे इसके बाद उन्होंने लगातार दूसरी बार 2007 में चुनाव जीता लेकिन 2012 के चुनाव में वह हार गए और तभी से बसपा के मन से श्री शाक्य उतर गए थे। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, गौरव गुप्ता, शारदेंदु पाठक, अजीत वैश्य, एमपी सिंह राजपूत ,अंकित मौर्य, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, पारस गुप्ता, अनुज माहेश्वरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!