उझानी, (बदायूं) । नगर के दीपावली का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। अमवस्या की काली रात में दीपावली पर पूरा नगर जगमग रोशनी से नहा उठा। इस पावन मौके पर घरों और दुकानों में मां लक्ष्मी और विध्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ किया गया। दीपोत्सव के चैथे दिन पूरे नगर में गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। नागरिकों ने गोवर्धन भगवान का तिलक पूजन और आरती उतार कर श्रद्धा से नमन किया।
दीपोत्सव के तीसरे दिन दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस पावन पर्व पर नागरिकों ने अपने अपने घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया और समस्त नागरिकों के संकटों को हरने की प्रार्थनाएं की जबकि प्रतिष्ठानों पर भी मां लक्ष्मी और विध्नहर्ता भगवान गणेश का पूजन अर्चन किया गया और प्रतिष्ठानों की बहियों का भी पूजन किया। दीपावली की अमावस्या वाली रात को पूरा नगर जगमग रोशनी से नहा उठा। जगमग रोशनी से अहसास हो रहा था कि चारो ओर उल्लास और खुशियों का वातावरण गुंजायमान हो रहा था। दीपोत्सव के चैथेे दिन नगर के मंदिरों के अलावा घरों में भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। गोवर्धन पूजा के उपरांत अन्नकूट प्रसाद का वितरण घरों और मंदिरों पर किया गया जिसमें भारी संख्या में नागरिकों ने पहुुंच कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।




