जनपद बदायूं

डा. विवेक माहेश्वरी को मिला सहसवान और दहगवां पशु चिकित्सालय का प्रभार

Up Namaste

सहसवान। उझानी पशु चिकित्सालय से आए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विवेक माहेश्वरी ने एक पखवाड़े से रिक्त चल रहे पशु चिकित्सालय सहसवान का कार्यभार ग्रहण किया।

ज्ञात रहे दहगवां पशु चिकित्सालय पर नियुक्त डॉक्टर अवधेश कुमार के पास सहसवान पशु चिकित्सालय का भी कार्यभार था। परंतु त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन अधिकारी बने डॉ अवधेश कुमार की कोरोना संक्रमण के चलते अस्वस्थ हो जाने के उपरांत मृत्यु हो गई। जिसके कारण दहगवां एवं सहसवान पशु चिकित्सालय बीते एक पखवाड़े से चिकित्सक विहीन चल रहे थे जिसके कारण पशुपालकों के पशुओं के अस्वस्थ हो जाने पर उन्हें चिकित्सा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एके जादौन ने पशु चिकित्सालय उझानी पर तैनात डॉ विवेक माहेश्वरी को सहसवान तथा दहगवां पशु चिकित्सालय का कार्य भार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डॉ माहेश्वरी ने दहगवां तथा सहसवान पशु चिकित्सालय सहसवान पहुंच कर चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्य भार ग्रहण कर लिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!