उझानीजनपद बदायूं

पुलिस की लाहपरवाही से जाम के झाम में फंसे रहे लोग, ई रिक्शे और बड़े वाहन बने परेशानी का सबब

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। पंच दिवसीय दीपोत्सव के प्रथम दिवस धनतेरस पर खरीददारी करने उमडे जनसैलाब को पुलिस की अनदेखी भारी पडी ई रिक्शों और बडे वाहनों के कारण लोगों को घंटों जाम के झाम से जूझना पडा पुलिस ने त्योहार पर बडे वाहनों और ई-रिक्शों को भीड भरे बाजार में जाना प्रतिबंधित नहीं किया लिहाजा लोगों को घंटों जाम से रुबरु होना पडा।

बाजारोें में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए पुलिस की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही थी। सुबह से लेकर देर शाम तक नगर के मुख्य मार्गो पर जाम लगता रहा जिससे खरीददारी करने आए नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना कर ना पड़ा। नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मी एक ओर खड़े होकर जाम को लगता हुआ देखते रहे। पुलिस की लाहपरवाही के चलते घंटों जाम की स्थिति लगातार नजर आ रही थी जो देर रात तक जारी रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!