उझानी

मुजरिया क्षेत्र में पलटा ई रिक्शा, चालक हुआ गंभीर घायल, कई सवारियां बाल-बाल बची

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मंगू नगला में मंगलवार की शाम सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट गया जिसके चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे पर कई सवारियां बाल-बाल बच गई और मामूली रूप से चुटैल हुई। घायल चालक को उपचार के लिए उझानी अस्पताल लाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

मुजरिया के गांव कटईया केसर निवासी अरविन्द पुत्र राधेश्याम ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का गुजारा करता है। बताते हैं कि आज शाम अरविन्द अपने ई रिक्शा में सवारियां भर कर वापस अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान गांव मंगू नगला के समीप अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रिक्शा चला रहे अरविन्द लहूलुहान हो गया जबकि अन्य सवारियां मामूली रूप से चुटैल हुई। हादसे पर जुटे ग्रामीणों में ई रिक्शा में दबे अरविन्द और अन्य सवारियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर चालक के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर उझानी अस्पताल पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया। चालक अरविन्द का कहना है कि उसके रिक्शा में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी थी जिसके परिणाम स्वरूप यह हादसा हुआ है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!