जनपद बदायूं

प्रत्येेक बूथ समिति सर्व स्पर्शी और सर्व ग्राही होनी चाहिएः रजनीकांत

Up Namaste

बदायूं। भाजपा द्वारा आयोजित विधानसभा की योजना बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने योजना बैठक का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा आगामी 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है हम लोगों को अभी से चुनावी मोड में आ जाना चाहिए इसके लिए एक. एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ से लेकर जिला, क्षेत्र, प्रदेश तक संगठन को मजबूत करने का काम बहुत तेजी चल रहा है। निरंतर पार्टी नए. नए दायित्व कार्यकर्ताओं को दे रही है। इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल विधानसभा प्रभारी संतोष दीक्षित वरिष्ठ नेता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता युवा नेता विश्वजीत गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा अंकित मौर्य जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री संजीव शैलेंद्र मोहन शर्मा मनोज गुप्ता अनुज सक्सेना धीरेन्द्र सिंह रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार अशोक वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गुप्ता राजीव वार्ष्णेय विवेक मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इसके अतिरिक्त दातागंज विधानसभा की योजना बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और शेखूपुर एवं बिल्सी विधानसभा की योजना बैठक को पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और सहसवान एवं बिसौली विधानसभा की योजना बैठक को प्रदेश मंत्री भाजपा विजय शिवहरे ने बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!