Uncategorized

भारतीय सेना के पराक्रम पर खुशी जताई, पटाखें छोड़े

Up Namaste

कछला,बदायूं। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के शिविरों पर हमला करने एवं पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराने के मामले में चैयरमैन जगदीश सिंह लौनिया के नेतृत्व में सभासदों एवं नागरिकों ने पटाखे चलाकर और भारत माता की जय के नारे लगाकर मुख्य चौराहे पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर चैयरमैन जगदीश सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को जो करारा जबाब दिया है। इससे सारा देश खुशी मना रहा है और यही कह रहा है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाब देना जरूरी था।

सभी ने एक सुर में भारत के सैनिकों को सैल्यूट किया। और उनका उत्साहबर्धन करते हुये भारत माता की जय के जयकारे लगाये। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर देश का मनोबल ऊंचा किया। और तिरंगा यात्रा नगर पंचायत प्रांगण से प्रारम्भ करके मुख्य चौराहे तक निकाली इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहित तोमर, नीरज शर्मा, राजेश बाल्मीकि, फजले, प्रमोद, करतार, गजराज, एवं कुलदीप कश्यप मौजूद रहे।
देवेन्द्र कुमार कश्यप

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!