जनपद बदायूं

सहसवान में किसान की करंट से हुई मौत, खेत पर हुआ हादसा

Up Namaste

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर टप्पा हवेली के रहने वाले 55 साल की किसान राम सिंह पुत्र मुकंदी आज दोपहर अपने खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे थे। बताते हैं कि फसल में पानी लग जाने के बाद राम सिंह नलकूप के अंदर गए और उन्होंने मोटर को बंद किया इसी दौरान मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और कोई चिपक कर तड़पने लगे। बताते हैं कि इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसान उनकी चीखपुकार कर मौके पर पहुंच गए और इसी तरह बिजली का स्विच बंद कर किस को करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक किस की मौत हो चुकी थी।

बताते हैं कि किसानों में हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी जिससे परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किस की शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। किसान की परिजनों का कहना है कि मृतक राम सिंह अपने परिवार के अकेले केवल हर थे जिससे उनके परिवार की समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!