उत्तर प्रदेश

विभिन्न जनपदों में 16 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु 46 करोड़ से अधिक की धनराशि की गई आबंटित

Up Namaste

लखनऊ। उ.प्र. के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सेतु ;सामान्यद्ध के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 16 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु रु 46 करोड़ 25 लाख 62 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है।
16 चालू कार्यों में जनपद चन्दौली में 05  प्रतापगढ़ए कासगंज व बदायूं में 02.02  आगराए पीलीभीतए सीतापुर हरदोई व शाहजहांपुर में 01.01 कार्य सम्मिलिति हैं। इस सम्बन्ध में उ.प्र. शासन के लोक निर्माण अनुभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को अवमुक्त धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित परियोजना के कार्यों पर ही करने के निर्देश दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!