उत्तर प्रदेश

केन्द्रीय मार्ग निधि के तहत प्रदेश में सात चालू कार्यो हेतु 39 करोड़ 52 लाख 73 हजार की धनराशि आबंटित

Up Namaste

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उ.प्र. शासन द्वारा केन्द्रीय मार्ग निधि योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 07 चालू कार्यों हेतु रु 39 करोड़ 52 लाख 73 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ.प्र. शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 07 कार्यों में जनपद सुल्तानपुर व आगरा में 02.02 तथा बलरामपुर, सीतापुर व सोनभद्र में 01.01 कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त.पुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों व समय.समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!