उत्तर प्रदेश

नही रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, शनिवार देर रात अस्पताल में ली अंतिम सांस

Up Namaste

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के हिन्दूवादी छवि के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार की देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
लगभग डेढ़ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया था तभी से उनकी हालत में निरंतर गिरावट आती रही। कल्याण सिंह के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी लगातार अस्पताल पहुंच कर उनका हाल चाल जानते रहे और डाक्टरों को अच्छे से अच्छे इलाज के निर्देेश भी दिए। कल्याण सिंह का हालचाल जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं ने अस्पताल पहुंचेे। कल्याण सिंह की छवि एक हिन्दूवादी नेता की रही है और उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान अयोध्या में ढांचे को कार सेवकों ने गिरा दिया था। दिवंगत कल्याण सिंह कोे मोदी सरकार ने राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोेदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भाजपा का ही बल्कि राष्ट्र की महत्वपूर्ण क्षति है जिसकी भरपाई संभव नही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!