उझानी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का उझानी से रहा विशेष लगाव, उनके निधन से खुद को अकेला महसूस कर रहे है समर्थक

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की खबर जैसे ही उझानीवासियों को मिली तो वह भौच्चक रहे गए। उनके समर्थकों ने दिवंगत कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री को उझानी से विशेष लगाव था और वह कई बार उझानी आए और नागरिकों से मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर पर वरिष्ठ समाजसेवी और नगर मंडल उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कल्याण सिंह के साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह वर्तमान मंे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा से विशेष लगाव रखते थे यही कारण था कि उनका उझानी की जनता से लगाव हो गया और वह कई बार उझानी आए और काफी वक्त बिताया। केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सिर से पिता तुल्य नेता का साया उठ गया है और आज वह खुद को अकेला महससू कर रहे है। सहकारी क्रय विक्रय के चेयरमैन किशन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेेदनाएं और श्रद्वांजलि अर्पित की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!