जनपद बदायूं

120 लाख रुपए की लागत के वृहद गौ संरक्षण केंद्र का किया शिलान्यास

Up Namaste

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ताए राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्माए मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत के साथ गोवंश आश्रय स्थल नौशेरा का निरीक्षण किया गया ।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान गौवंश आश्रय स्थल पर 48 स्वस्थ गौवंश पाए गए। प्रभारी मंत्री ने यहां गाय को गुड़ खिलाकर गाय का पूजन किया। गोवंश आश्रय स्थल पर उन्होंने गाय के गोबर से बनने वाली वर्मी कंपोस्ट का निरीक्षण किया। नवनिर्वाचित ग्राम सभा प्रधानो एवं जिला पूर्ति अधिकारी की प्रेरणा से कोटेदारों द्वारा आठ ट्रैक्टर ट्रॉली भूसा जनपद में विभिन्न गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु दान में दिया गया हैए जिसका प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों को रवाना किया, जिसके माध्यम से गोवंश आश्रय स्थल नौशेरा को दो ट्रॉली, मलिकपुर को दो ट्रॉली, खेड़ा बुजुर्ग को दो ट्रॉली, नगर पालिका बदायूं को एक ट्रॉलीए जैतपुर पुख्ता विकासखंड कादरचैक को एक ट्रॉली भूसा भेजा गया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि भूसा दान हेतु जनपद की जनता को प्रेरित किया जाएए जिससे अधिक से अधिक मात्रा में गोवंश के भरण पोषण हेतु भूसा प्राप्त हो सके। प्रभारी मंत्री ने ग्राम कुरखेड़ा, ग्राम सभा गलौती, विकासखंड दातागंज में निर्मित होने वाले वृहद गौ संरक्षण केंद्र का शिलान्यास कलेक्ट्रेट में किया। यह बृहद गौ संरक्षण केंद्र 120 लाख रुपए की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग द्वारा निर्मित किया जा रहा है जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र के करीब 400 गोवंश को संरक्षित किया जा सकेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमारए उप जिलाधिकारी सदर लाल बहादुर, जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरुण कुमार जादौन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!