बिल्सी

अच्छे कर्माे से ही ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता हैः संजीव रूप

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव एवं यज्ञ तीर्थस्थल गुधनी आर्य समाज यज्ञ मंदिर पर आज रविवार को साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यहां हुए सामूहिक यज्ञ में विश्व शांति की कामना के साथ आहूतियां दी गई।

वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि संसार के साधन हमारे जीवन के आधार नहीं होते, हमारे जीवन का आधार तो केवल ईश्वर होता है। ईश्वर ही हमारा सच्चा साथी, हमारी सच्ची मां, सच्चा पिता, सच्चा गुरु, सच्चा भ्राता और सच्चा राजा होता है। वह सदा आत्मा की उन्नति के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त करता है। वह हमें बुराइयों से बचाता है और अच्छाइयों की ओर ले जाता है। अच्छा इंसान बनकर ही भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है। यदि हम बुराई के रास्ते पर चलते हैं और भगवान के नाम पर खूब धर्म कर्म अनुष्ठान करते हैं तो हम दुनिया के लिए अच्छे हो सकते हैं पर भगवान के लिए कभी अच्छे नहीं हो सकते। अनिल उपाध्याय ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण ही शुद्ध नहीं होता अपितु यज्ञ से बीमारियां भी दूर होती हैं। इस मौके पर प्रज्ञा आर्य, मुन्नी देवी, सूरजवती देवी, संतोष कुमारी, विचित्रपाल सिंह, राकेश आर्य, बद्रीप्रसाद आर्य, मोनी आर्य, ईशा आर्य, प्रिंस, तानिया, ट्विंकल आदि मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!