जनपद बदायूं

गृहमंत्री अमित शाह ने जवाहरपुरी इलाके में घर-घर बांटे पत्रक, बताया क्यों जरूरी है भाजपा सरकार

Up Namaste

बदायूं। शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का पत्रक देकर वोट और समर्थन मांगा।

आज शाम बदायूं पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के नेताओं के साथ जवाहरपुरी इलाकें मंे पहुंच कर घर-घर पत्रक बांट कर प्रदेश की योगी सरकार को पुनः सत्तासीन करने का आह्वान किया। श्री शाह ने जनता को बताया कि प्रदेश में योगी सरकार की वापसी क्यों जरूरी है। इस दौरान उन्होंने सपा समेत अन्य दलों पर जोरदार हमला भी बोला। उन्होंने घरों पर जाकर नागरिकों विशेष कर महिलाओं से 14 फरवरी को सुबह 8 घर से निकल कर बूथ तक पहुंचने की भी अपील की। श्री शाह ने भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता और पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए लिए वोट मांगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!