बिल्सी

भारतीय को संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग, समाजशास्त्र विभाग और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डा. सुधा श्रीवास्तव ने कहा कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को डा. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान को राष्ट्र को समर्पित किया गया और गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। सभी भारतवासियों को संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार सिंह ने संविधान दिवस पर छात्र.छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत का संविधान फ्रांस के संविधान, जापान के संविधान आदि से प्रभावित है। विभागाध्यक्ष आराधना वर्मा ने भारतीय संविधान के महत्व एवं मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। छात्र.छात्राओं ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। इस मौके पर डा.शाहाबुद्दीन अली खां, अब्दुल रईस, सत्येंद्र, नरेश यादव, वैष्णो देवी, शालिनी, प्रियंका, ज्योति आदि मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!