जनपद बदायूं

श्रम विभाग ने शिविर के माध्यम से श्रमिकों का किया पंजीकरण, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दिया सहयोग

Up Namaste

बदायूं। श्रमिकों का पंजीकरण कराने के लिए श्रम विभाग ने शहर स्थित छह सडक़ा पर शिविर लगाया जिसमें उद्योग व्यापार मंडल का भी सहयोग रहा। कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया।

श्रम विभाग के निरीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा व विभागीय कर्मचारी गौरव सिंह तथा आबिद द्वारा दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों, सब्जी बेचने वाले, ठेले – खोंमचे वाले लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही उन्हें शासन की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों का पूर्ण सहयोग किया गया। इस मौके पर वीरेन्द्र धींगड़ा, संतोष शर्मा, कृष्ण देव चाणक्य, जवाहर रस्तोगी, राजीव भारद्वाज, धीरेन्द्र यादव, जितेन्द्र गुप्ता, अमर वैश्य, मनीष जुनेजा, सागर अरोरा, बीएन मिश्रा, हेम सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!