उझानीधर्म संसार

महाशिवरात्रि के पर्व पर बुर्रा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, करेंगे जलाभिषेक

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के गांव बुर्राफरीदपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों शिव भक्त श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस सर्तक नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बुर्रा मंदिर पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा और कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का शिव भक्तों में खासा धार्मिक महत्व है जिसके चलते प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर लाखों शिव भक्त मंदिर पर पहुंच कर आस्था और श्रद्धा के साथ प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थनाएं करते हैं। शनिवार को होने वाले महाशिवरात्रि के पर्व पर भी लाखों शिव भक्तों के मंदिर पर पहुंच कर जलाभिषेक करने की संभावना है।

बताते हैं कि महाशिवरात्रि पर मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को मंदिर पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा और कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

मनोकामना पूर्ण होने पर घंटा चढ़ाने और नल लगवाने का है रिवाज
बुर्रा के प्राचीन शिव मंदिर के बारे में प्रचलित हैं कि अगर किसी ने भी श्रद्धा और सच्चें मन से प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक कर जो भी मन्नत मांगी वह अवश्य ही पूर्ण हुई है। बताते हैं कि अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त मंदिर में घंटा अर्पित करते हैं इसके अलावा कई भक्त पानी पीने के लिए परिसर में नल भी लगवाते हैं।
बुर्रा के हर घर में होगा मेहमान, लगेगा तीन दिन का मेला
महाशिवरात्रि के पर्व पर बुर्रा के ग्रामीणों के रिश्तेदार और उनके परिचित बुर्रा पहुंचते हैं और वह भी भगवान शिव के प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। बताते हैं कि बुर्रा के प्रत्येक घर मेहमानों का एक से दो दिन पूर्व पहुंचना शुरू हो जाता है। बुर्रा में महाशिवरात्रि के पर्व पर तीन दिन का मेला भी लगता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!