जनपद बदायूं

प्रदर्शनी में देखी दोनों महापुरुषों की जीवनगाथा

Up Namaste

बदायूं। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर आधारित चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन उनकी जयंती के असवर पर रविवार को नगर पालिका परिषद के हॉल में हुआ। बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य ने नगर पालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सांसद ने कहा कि दोनों महान हस्तियों ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए सत्याग्रह जन आंदोलनों की बड़ी भूमिका है। वहीं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का भी महत्वपूर्ण योगदान है। महात्मा गांधी हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देते थे और लाल बहादुर शास्त्री की छवि भी सबसे ईमानदार नेता की है।
प्रदर्शनी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं को भी विस्तार से दिखाया गया है, जिसे सभी ने बहुत सराहा। विद्यार्थियों और जनसामान्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी की प्रशंसा की।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!