जनपद बदायूंधर्म संसार

प्रभु श्रीराम अपने भक्तों को कभी निराश नही करते हैंः शिखा किशोरी

Up Namaste

बिसौली(बदायूं)। ग्राम बसई में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व भागवतकथा के तीसरे दिन कथाव्यास शिखा किशोरी जी ने शबरी की कथा सुनाई तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। शिखा किशोरी ने कहा कि भगवान श्री राम अपने भक्तों का हर कष्ट हर लेते हैं और उन्हें कभी निराश नही करते हैं।

गांव बसई में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में यज्ञ अध्यक्ष दामोदर ठाकुर महाराज व यज्ञाचार्य पं0 मुनीश शास्त्री ने काशी से पधारे विद्वान पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डलवाईं। यज्ञस्थल पर आयोजित भागवतकथा में बाल विद्वुषी शिखा किशोरी ने रामभक्त शबरी की कथा का विस्तार से प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि वर्षों तक अपने आराध्य प्रभु राम की प्रतीक्षा करने वाली शबरी अनन्य भक्त थीं। संसार के तानों को दरकिनार कर शबरी ने प्रभु के आगमन की आशा नहीं छोड़ी। उनकी कुटिया में जब प्रभु राम के चरण पड़े तो प्रफुल्लित शबरी ने अपने हाथों से अपने आराध्य को बेर खिलाए।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम ने अपने अनन्य भक्त के हाथों जूठे बेर खाकर प्रभु ने शबरी का उद्धार कर दिया। शिखा किशोरी जी ने कहा कि प्रभु राम कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते। इस दौरान रामकिशोर महाराज, शिवचरण पुजारी, हरिद्वारी लाल पाठक, शिवनेश पाराशरी, राजेश कटिया, अरविंद, जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, नरेश चंद्र तिवारी, ब्रह्मदेव पाठक आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। इधर गांव जगत पीपरी में वृंदावन से पधारे विपिन बिहारी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। यहां सुरेशपाल, खेमसिंह, मुनेशपाल, ब्रजनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!